आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ में दूसरी डिजिटल सेवाए शुरू हुई
AB PM-JAY : भारत सरकार की सबसे बड़ी “आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ” (AB PM-JAY) है इस योजना अंतर्गत मध्य और गरीब परिवार के सदस्यों को मुफ्त में बीमारी का इलाज करवाया जाता है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा दूसरी सुविधाए भी इस योजना में शामिल की है जैसे की लाभार्थी सुविधा एजेंसी, अस्पताल हेल्प डेस्क कियोस्क, पीएमजेएवाई कमांड सेंटर और न्यूड यूनिट। अब लाभार्थी को सारवार के अलावा दूसरी भी सुविधा दी जाएगी।
इस योजना के 23 सितंबर 2021 को 3 साल पूरे हुए है और केंद्र सरकार के अनुसार अभी तक 2.2 करोड़ से ज्यादा लोगो को इस योजना का लाभ मिला है। केंद्र सरकार चाहती है की गरीब परिवार के लोग इस योजना का लाभ ले सके इस लिए केंद्र सरकार तकनीक का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सेवाओं की डिलीवरी को आसान और तेज बनाया जायेगा।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है और किस के लिए है ?
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का मुख्य उद्देश गरीब परिवार के सदस्य को कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का फ्री में इलाज करवाना है और साल में 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान कर रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार अभी तक 10 करोड़ जीतने परिवार इस योजना का लाभ ले रहे है।
कोन से परिवार इस योजना का लाभ ले सकता है ?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपके पास गोल्डन कार्ड होना जरूरी है इस कार्ड को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है।
गोल्डन कार्ड कैसे बनवाए और क्या करना होगा
गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आपको इस योजना से जुड़े हॉस्पिटल या जन सेवा केंद्र में संपर्क करना होगा। ग्राम्य विस्तार में कार्ड बनवाने के लिए सार्वजनिक सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कार्ड बनवाने के लिए आपको योजना से जुड़े हॉस्पिटल या सार्वजनिक सेवा केंद्र पर आपको एक राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा उसके साथ 30 रुपए का भुगतान भी करना होगा। अगर आप गरीब परिवार से है और आप इस योजन के लायक होंगे तो आपको गोल्डन कार्ड मिल जायेगा।
अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हो और आपके परिवार में कोई नवविवाहित बहु है तो आप उसके पति के आधार कार्ड के जरिए नवविवाहित बहु का भी इस योजना के तहत इलाज करवा सकते है (मैरेज सर्टिफिकेट जरूरी नहीं है)।
इस योजना में आपका नाम है या नही यह पता करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को अनुसरे
आपके सबसे पहले नीचे दी गई वेबसाइट पर जाना होगा
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको मोबाइल नंबर दाखिल करना होगा, मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद आपके मोबाइल पर otp भेजा जाएगा उसे डालना होगा उसके बाद राज्य सिलेक्ट करना होगा फिर आपको नीचे कैप्चा दिया होगा उसे डालना होगा।